You are here: होम हमारे बारे में जनजातियों भारत
भारतीय आदिवासी अपनी जादुई अभिव्यक्ति को अपनी विशेष कलाकृतियों को "ट्राइब्स इंण्डिया" के शोरुमों के माध्यम से अपने उद्देश्यों को पूरा करता है। इसका उद्देश्य स्थायी तौर पर अपने उत्पादों को बाजार के माध्यम से जनजातीय लोगों का गतिवर्धक आर्थिक विकास करना तथा घरेलू बाजार के सा…थ- सा…थ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी शिल्प और कला का व्यापक फैलाव प्रदान करना है।

    संपूर्ण देश के आदिवासियो द्वारा अत्यंत सुन्दर प्रमाणिक आदिवासी कला की मूर्तिया और शिल्प वस्तुएँ  "ट्राइब्स इंण्डिया" के माध्यम से प्रदर्शित की जाती है। हमारे देश के आदिवासी लोग अपनी समृद्व विरासत को अपने रंगीन उत्पादों के माध्यम से प्रकट करते हैं। सभी उपलब्ध आदिवासी उत्पाद  प्राकृतिक सामग्री से पर्यावरण के अनुकूल  तथा स्वाभाविक रुप से उपलब्ध कच्चे माल के बने होते हैं जिनका मूल्य उचित होता है। हस्त …निर्मित एवं अद्वितीय वस्तुओं की  बिक्री "ट्राइब्स इंण्डिया" के माध्यम से की जाती है और  प्रत्येक वस्तु मुख्य रुप से आदिवासी कलाकारों के समूहो से अथवा आदिवासी शिल्पकारों से सीधे खरीदी जाती हैं। आदिवासियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने की दृष्टि  से, आदिवासी समूहों अथवा आदिवासियों को सीधे उचित मूल्य का भुगतान किया जाता है।

    "ट्राइब्स इंण्डिया"  के  नाम से 31 शोरुम है और वर्तमान समय में नाथूला पास लेह के सहित 11 स्थानों पर कन्साइनमेंट के आधार पर शोरुम है। वर्तमान में इन शोरुमों के माध्यम से आठ प्रकार के उत्पादों की बिक्री की जा रही है जो इस प्रकार हैं: आदिवासी परिधान एवं कढ़ाई, धातु शिल्प, आदिवासी जेवरात, केन एवं बांस के उत्पाद, स्टोन पोटरी, आदिवासी पेंन्टिंग्स, सस्ते उपहार, जैविक एवं प्राकृतिक उपहार आदि।

     वर्ष 2009-10 के दौरान विभिन्न आदिवासी शिल्पकारों द्वारा लगभग 196 नये शिल्प एवं कला के उत्पाद बनाये गये और जिन्हें विपणन के लिए चयनित किया गया । वर्ष 2005-06 के मुकाबले  वर्ष 2009-10  में रुपये 162.56 लाख से बढ़कर रुपये 688.20 लाख का कारोबार दर्ज किया गया ।

    "ट्राइब्स इंण्डिया" आदिवासियों की अभिव्यक्ति का एक पटल है। शोरुम बिना बनावटी पन के अत्यंत सुन्दर सजावट और रमणीक वातावरण के माध्यम से आगन्तुकों का मनमोह लेते है। दीवारों पर रंगीन आदिवासी चित्रों और आदिवासी  जीवन का चित्रण,विश्वास, प्रथा एवं चिन्हों को प्रदर्शित किया जाता है।

    "ट्राइब्स इंण्डिया "में, हम आदिवासी हस्तकला के क्षेत्र को उत्कृष्ट बढ़ावा देने के लिए वचनबद्व है। हम आश्वासन देते हैं कि:-
प्रत्येक वस्तु आदिवासी समूहों के सा…थ-सा…थ शिल्पकारों के समूह अथवा आदिवासी कलाकारों  से खरीदी जाती हैं।
प्रत्येक आइटम अद्वितीय और हस्तनिर्मित है।
 खरीदे गये प्रत्येक उत्पाद के उचित मूल्य का भुगतान आदिवासी समहों अथवा आदिवासी   कलाकारों को सीधे किया जाता है।
       अद्वितीय आनंदमयी खरीददारी  के अनुभव के लिए आन लाइन अथवा हमारे शोरुमों का भ्रमण करें।
         वास्तविक आदिवासी कलाकृतियों को प्राप्त करने के लिए एवं आदिवासी कलाकार     
समुदाय के मध्य खुशियां फैलाने के लिए शोरुमों की स्थापना की  गई हैं।
  • प्रत्येक आइटम अद्वितीय और हस्तनिर्मित है।
  • खरीदे गये प्रत्येक उत्पाद के उचित मूल्य का भुगतान आदिवासी समूहों अथवा आदिवासी कलाकारों को सीधे किया जाता है।

    अद्वितीय आनंदमयी खरीददारी के अनुभव के लिए आन लाइन अथवा हमारे शोरुमों का भ्रमण    करें।

    वास्तविक आदिवासी कलाकृतियों को प्राप्त करने के लिए एवं आदिवासी कलाकार  समुदाय    के मध्य खुशियां फैलाने के लिए शोरुमों की स्थापना की  गई हैं।

 

चित्रशाला

विज्ञापन

News and Events